Thu. Sep 10th, 2026

यूपी के मुस्लिम युवक ने स्नेपचेट के माध्यम से 16 वर्षीय नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, भेजा जेल!

खरगोन। जिले के सेगांव में लवजिहाद का सनसनीखेज मामला आया सामने। मुस्लिम युवक ने स्नेप चेट से नाबालिग हिन्दू लड़की से ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से की दोस्ती फिर प्रेम जाल में फंसाया। दूसरी बार नाबालिग से मिलने खरगोन जिले के सेगांव पहुंचा तो लोगों को हुई शंका। मुस्लिम युवक ने आपने आपको सीबीआई, कभी डॉक्टर और कभी कोचिंग टीचर बताया। आरोपी अबुझर खान उत्तर प्रदेश साहरनपुर के टीटोरी गांव का है। पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत युवक को गिफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, कोर्ट ने भेजा जेल। 

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के सेगांव में लव जिहाद का एक मामला उजागर हुआ है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के टिटोडी गांव निवासी मुस्लिम युवक अबूझर खान ने स्नैपचैट के माध्यम से सेगांव में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग युवती को ऑनलाइन कोचिंग पढ़ने के बहाने फंसाया। मुस्लिम युवक ने अपनी बातचीत में नाबालिग लड़की के परिजनों को भी उलझा लिया। एक बार उत्तर प्रदेश से सेगांव मिलने आया। दूसरी बार और पहुंचा तो होटल और मंचूरियन की दुकान पर पेमेंट करने के दौरान लोगों ने उसे मुस्लिम नाम से पहचान। कुछ हिंदू संगठन के लोगों को उक्त युवक पर शक हुआ और उन्होंने आरोपी अबुझर पकड़ लिया। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उक्त युवक ने यूपी के सहारनपुर में रहना बताया। उक्त आरोपी अपने आपको सीबीआई का व्यक्ति तो कभी अपने आप को डॉक्टर बता रहा था। आरोपी को पड़कर सेगांव पुलिस चौकी में पुलिस चौकी इंचार्ज जीएस चौहान के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर खरगोन न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

मंचूरियन दुकानदार को फोन पर किया तो मुस्लिम नाम आया- 

ग्रामीणों ने बताया उक्त युवक कुछ माह पहले भी नाबालिग लड़की को लेकर गांव में घूम रहा था लेकिन दूसरी बार मंचूरियन लेने के लिए जब लड़की के साथ पहुंचा तो पेमेंट करने के दौरान फोन पे से जो राशि चुकाई उसमें नाम मुस्लिम युवक का आया। इस पर दुकानदार को शक हुआ और उसने ये बात हिंदू संगठन के लोगों को बता इसके बाद मुस्लिम युवक ने लड़की के साथ एक और दुकान पर पेमेंट किया, वहां भी नाम मुस्लिम ही आया। इस पर हिंदू संगठन के लोगों ने युवक को संदिग्ध मानकर उसे रात में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

Related Post