Tue. Nov 24th, 2026

जिंदा युवक को पुलिस ने बताया मृत?

Oplus_16908288

खरगोन। जिला अस्पताल में अजीब घटना हुई। अस्पताल में भर्ती जिंदा व्यक्ति को पुलिस चौकी के हेडकॉस्टेबल ने उसे मृत बता दिया। मामले की सूचना पर मचा हड़कंप। समाज और परिवार के लोगों ने कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी। घटना से समाज में रोष, एसपी को दिया आवेदन, थाना इंचार्ज ने कहा मानवीय भूलवश हेडकॉस्टेबल से हुआ ऐसा। 

खरगोन जिला अस्पताल में रोचक मामला सामने आया है। दरअसल जैतापुर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति राजेन्द्र चौहान को जिला अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के हेडकांस्टेबल, पुलिस कंट्रोल रूम से मृत बता दिया गया। पुलिस की सूचना से रिश्तेदारों और समाज में हड़कंप मच गया। निधन की सूचना पर खरगोन, खंडवा और बड़वानी सहित कई जगह से समाजजन मृतक के घर और शमशान घाट पहुंच गये। अंतिम संस्कार की तैयारी भी पूरी हो गई। लेकिन बाद में पुलिस ने ही सूचना दी जिस युवक को मृतक बताया गया वो तो जीवित है। समाज और परिवार के लोगों को जब यह जानकारी हुई की पुलिस प्रशासन की ओर से आईसीयू में भर्ती राजेंद्र जिंदा है और उसे पुलिस ने मृत बता दिया था। वासुदेव समाज के अध्यक्ष चंदन चौहान ने जिला अस्पताल पुलिस चौकी के तीन पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा प्रधान आरक्षक वहाब खान, जितेंद्र रावत और माधव सिंह के गलत सूचना देने से पूरे समाज और परिवार को शर्मिंदा होना पड़ा। उन्होंने कहा पुलिस चौकी और कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर परिजनों को राजेन्द्र की मौत के मोबाइल से मैसेज भेजे गये थे।समाजजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है। 

निकटतम रिश्तेदार नहीं है राजेन्द्र के-

जिंदा व्यक्ति राजेन्द्र के क्या रिश्तेदार चंदन चौहान का कहना है राजेंद्र के भाई बहन और माता-पिता नहीं है अन्य रिश्तेदार हैं जो की खरगोन में नहीं रहते हैं। राजेंद्र का स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेरे द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था करीब एक माह से यहां इलाज चल रहा था। अचानक गंभीर अवस्था होने से उसे आईसीयू भर्ती कराया गया। लेकिन गलत सूचना से सभी रिश्तेदार दूर-दूर से आ गए। 

जिंदा व्यक्ति की अर्थी हो गई थी तैयार-

परिवार के लोगों का कहना है राजेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ सहित अन्य कई जिलों के रिश्तेदार पहुंच गए थे। सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार की सूचना थी। इसके चलते परिवार में और श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई थी। अर्थी भी तैयार कर ली गई थी। 

किसी मौत पर ऑनपेपर देते हैं सूचना-

जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार वार्ड में या आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत पर पुलिस को सूचना देकर बाकायदा दो कॉपी में पेपर तैयार कर पुलिस चौकी को सूचना दी जाती है। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ही डॉक्टर निर्धारित कर ऑन पेपर सब कुछ दिया जाता है। प्रश्न ये है कि जब पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी गई तो फिर पुलिस ने जिंदा भर्ती युवक को परिजनों को मृत क्यों बता दिया।

मानवीय भूल-टीआई

मामले को लेकर जैतापुर थाना इंचार्ज सुदर्शन कलोसिया का कहना है जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज राजेंद्र के निधन की सूचना पुलिस चौकी पर प्राप्त हुई थी। हेडकांस्टेबल की मानवीय भूलनके चलते ये बात परिजनों को कह दी गई, कि राजेंद्र की मौत हो गई है, जबकि वो आईसीयू में भर्ती थे और जिंदा थे। 

पुलिस की लापरवाही से समाज शर्मिदा-

वासुदेव समाज के अध्यक्ष और मृतक के रिश्तेदार चंदन चौहान का कहना है हमारे परिजन जिला अस्पताल में भर्ती है जो कि पिछले एक माह से भर्ती थे। सीरियस कंडीशन में था। कल हमारे पास पुलिस चौकी से सूचना मिली, पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल वहाब खान ने दोपहर 3.40 पर सूचना दी कि आपका जो रिश्तेदार भर्ती थे उनका निधन हो गया है। मुझे जैसे भी जैसे ही सूचना मिली मैंने मृतक के रिश्तेदार और समाज में ये सूचना दी। इसके बाद शाम 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से फोन आया कि आपके रिश्तेदार जो जिला अस्पताल में भर्ती थे उनका निधन हो गया है। मेरे द्वारा पुलिस चौकी में जवान वहाब खान और जितेंद्र को फिर से पूछा गया कि मृतक की डेड बॉडी कहां पर है। उन्होंने बताया डेड बॉडी को पोस्टमार्टम रूम में रख दिया गया है। हम आपको सुबह 8 बजे दे देंगे। इस आधार पर मैंने समाज के सभी लोगों को सूचना डाली की कल सुबह 9 बजे मुक्तिधाम में मृतक राजेंद्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 8 बजे मैंने कॉल किया तो पुलिस चौकी से कहा गया कि जिला अस्पताल आ जाओ डेड बॉडी पोस्टमार्टम रूम में रखी है। कब तक हमने अंतिम संस्कार की सभी तैयारी पूर्ण कर ली थी। जब हम जिला अस्पताल पर पहुंचे तो वहां बताया गया कि आपका व्यक्ति तो जिंदा है। खान साहब ने बोला आपको जो सूचना दी गई थी, वो गलत दे दी गई थी। राजेंद्र अभी आईसीयू में भर्ती है और जिंदा है। समाज का सूचना देने पर समाज के लोगों में शर्मिंदगी महसूस की, कि गलत सूचना चली गई। समाजजनों ने एसपी को ज्ञापन दिया है और कार्यवाही की मांग की है।

Related Post