Sat. Nov 14th, 2026

खरगोन में धरती हिली, हड़कंप!

Oplus_16908288

खरगोन में भूकंपन से हड़कंप। शहर के कई इलाकों में धरती हिलने, कंपन की सूचना। स्कूल के बच्चे डर के मारे बाहर मैदान पर ले गए, यमुना कुंज, गंगा नगर, बिस्टान रोड़, आदर्श नगर, कालिंदी कुंज, धुलकोट, भगवानपुरा में भी कंपन महसूस किया। यमुना कुंज निवासी सचिन मोडक का कहना है अचानक सुबह 9.14 पर कंपन महसूस हुआ और सोफा अपने स्थान से हट गया। हम घबराकर घर से बाहर आ गए। वहीं सनावद रोड़ स्थित अविसंस स्कूल में कंपन महसूस होने पर सभी बच्चे भवन से निकलकर मैदान पर आ गए। बाद में बच्चों को भूकंप से कैसे बचाव करना है बताया गया। खरगोन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा का कहना है, भूकंप के कंपन की सूचना कई स्थानों से मिली है। भूकंपमापी केंद्र से पता किया जा रहा है।

Related Post