Sat. Mar 7th, 2026

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन ने प्रदेश स्तर परफिर फहराया परचम

खरगोन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन ने सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज कराते हुए प्रदेश स्तर पर परचम लहराया। भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित 72वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह-2025 के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ये सम्मान सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी बैंक खरगोन से संबद्ध 20 ई-पैक्स समितियों के प्रतिनिधियों को भी विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन को पैक्स कंप्यूटरीकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया जा चुका है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में योगदान विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह के “सहकार से समृद्धि” मिशन,तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश का सहकारिता विभाग, अपैक्स बैंक के निर्देशन में सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्यरत है। इसी क्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, खरगोन सहकारी क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बैंक प्रशासक एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता इंदौर, बीएल मकवाना ने अवगत कराया कि बैंक के पूर्व एमडी पीएस धनवाल के मार्गदर्षन में बैंक की प्र. मुख्य कार्यापालन अधिकारी संध्या रोकडे, के.आर. आवासे उपायुक्त सहकारिता खरगोन, बैंक के नोडल अधिकारी, क्षैत्रिय अधिकारी, शाखा प्रबंधको, कर्मचारियों, संस्था प्रबंधको, संस्था प्रषासको एवं कम्प्यूटर आपरेटरों की दिन-रात मेहनत का परिणाम है कि बैंक को प्रदेष स्तर पर तीन-तीन क्षैत्रों उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, ई पैक्स, 100ः अंकेक्षण में सहकारिता मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। बैंक की इस उपलब्धि पर बैंक प्र.मुख्य कार्यपालन अधिकारी संध्या रोकडे ने बैंक प्रषासक बीएल मकवाना जी, के.आर. आवासे जी, उपायुक्त सहकारिता खरगोन, पूर्व एमडी पीएस धनवाल जी, बैंक के नोडल अधिकारी, क्षैत्रिय अधिकारी, शाखा प्रबंधको, कर्मचारियों, संस्था प्रबंधको, संस्था प्रषासको एवं कम्प्यूटर आपरेटरों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आस्वष्त कराया की बैंक इसी प्रकार आगे भी नई-नई उपलब्धियां प्राप्त करेगी।

Related Post