खरगोन। कुनबी पटेल समाज मध्यप्रदेश का युवक युवती परिचय सम्मेलन कसरावद में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर के युवक-युवतियां और अभिभावक शामिल हुए। पूर्व विधायक आत्माराम पटेल ने कहा युवक युवती सम्मलेन समाज को जोड़ने का माध्यम है। कुनबी समाज जिलाध्यक्ष मोहनलाल पटेल ने कहा हमें आग लगाने वाले नहीं बुझाने वाला बनना है। नई सांस्कृतिक इबारत लिखना है।
खरगोन रोड़ पर स्थित गार्डन में कुनबी समाज के सामाजिक बंधुओ ने विशाल युवक युवती परिचय सम्मेलन और पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा को अतिथि विद्वानों ने संम्बोधित किया। खंडवा से सिद्धनाथ पटेल ने कहा जो लोग भ्रांतियां फैलाते है, वे सफल नहीं होते। सबको बधाई और धन्यवाद देता हूं। समाज के महेश सगोड़िया ने कहा 2008 से ज्ञानोदय का प्रकाशन किया जा रहा है, मेरी और से बहुत- बहुत बधाई। इससे समाज के लोगों को काफी मदद होगी और सामाजिक चेतना भी आएगी। युवा राजेश पटेल ने कहा चारों परगना के सामाजिक बंधु आये है। बंटोगे तो कटोगे, इसलिए एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। कुनबी समाज समिति को समाज को जोड़े रखने की बधाई देता हूं। राऊ में समाज का होस्टल बन रहा है, उसमें सहयोग करें। भाजपा के पूर्व विधायक आत्माराम पटेल ने कहा युवक युवती सम्मलेन जोड़ने का माध्यम है। समाज की ये सकारात्मक पहल है। समाज उपाध्यक्ष रेखा पटेल ने कहा समाज को जोड़ने के लिए ज्ञानोदय पत्रिका का विशेष योगदान रहा। समाज के प्रांतीय अध्यक्ष 85 वर्षीय दादा रामकृष्ण वर्मा ने कहा राऊ में बन रहे छात्रावास के निर्माण में हम भी सहयोग करें। समाजहित में अच्छी पहल हो रही है, सामाजिक सहयोग से सबका विकास होगा। खास तौर पर समाज के बच्चों का भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। समाज की महिला विंग जिलाध्यक्ष पिंटू जीजी का कहना युवक-युवती सम्मेलन कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को बांधने का काम कर रहा है। समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं का हाथ रहा है, इसलिए युवा आगे आये और समाज को ताकतवर बनाएं। तुलसीराम पटेल ने कहा हमे मध्य प्रदेश ही नहीं ऑल इंडिया लेवल पर काम करना होगा। समाज जिला अध्यक्ष रामलाल पटेल ने कहा कटोगे तो बंटोगे, हमें एक-दूसरे को जोड़ना है। कार्यक्रम का कुशल संचालन संचालन एडवोकेट जितेंद्र पटेल, गजेंद्र पटेल ने किया।
ज्ञानोदय पत्रिका हुई 18 की-
कुनबी समाज की पत्रिका अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इसमें समाज की प्रतिभाओं से लेकर युवक युवतियों को शामिल किया गया। पत्रिका के प्रकाशन को 18 वर्ष पूर्ण होने पर गजेंद्र पटेल ने कहा हमारे समाज की पत्रिका भी परिवक्व हुई है।
राऊ के छात्रावास और समाज को दान-
कोठा बिस्टान के दादा राधेश्यामजी सोलंकी ने सामाजिक उत्थान के लिए अनुकरणीय पहल की। उन्होंने राऊ में निर्माणाधीन सामाजिक छात्रावास के लिए 50 हजार और कुनबी समाज सेवा समिति को 50 हजार दान करने की घोषणा की। इस घोषणा पर समाज के अध्यक्ष और समिति द्वारा मंच पर दादा का सम्मान किया गया।
करीब 100 गांवों के बंधु शामिल-
कुनबी समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में खरगोन, कसरावद, बामंदी, बालसमुंद, बिस्टान सहित 100 गांवों के सामाजिक बंधु परिवार सहित शामिल हुए। कुछ युवाओं ने परिचय देने के दौरान सामाजिक भेदभाव खत्म करने और अच्छे संस्कार देने की अपील की।
