Sat. Mar 7th, 2026

खुद के आमंत्रण पत्र से शहर की प्रथम नागरिक गायब? 

खरगोन। शहर के नवग्रह मेला मैदान पर हजारों नागरिकों की उपस्थिति में दशहरा पर नगरपालिका खरगोन विशाल रावण दहन और रंगारंग आतिशबाजी का कार्यक्रम कराएगी लेकिन आमंत्रण पत्र से खुद शहर की प्रथम नागरिक, नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी का नाम इससे गायब है? अब इसे लेकर बवाल शुरू हो गया है।

हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरा पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और खरगोन नगरपालिका ने इस आयोजन को लेकर सभी तामझाम जुटा लिए हैं। एक दिन पहले तक तैयारियां जोरों पर हैं। प्रसिद्ध नवग्रह मेला ग्राउंड पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन शाम 7:00 बजे विशाल रावण दहन और रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, अधिकारियों, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया लेकिन जो आमंत्रण पत्र नगरपालिका परिषद खरगोन की ओर से शहरवासियों के हाथ में पहुंचा। इस आमंत्रण कार्ड में शहर की प्रथम नागरिक और नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी का नाम ना होना चर्चा का विषय बन गया। नगरपालिका अधिकारी कार्ड पर केवल मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कोल का ही नाम है, अन्य किसी जनप्रतिनिधि या शहर की प्रथम नागरिक का नाम आमंत्रण पत्र पर शामिल नहीं किया गया। अब इस बात पर कई जनप्रतिनिधि आश्चर्य जाता रहे हैं कि नगरपालिका परिषद जिसकी अध्यक्षता में संचालित होती है, उसे ही आमंत्रण पत्र पर जगह नहीं दी गई। अब यह जांच का विषय है कि यह आमंत्रण पत्र किसने कब और किसकी सहमति से छपवाएं हैं, क्या अध्यक्ष को आमंत्रण पत्र प्रिंट होने से पहले दिखाया गया था या फिर जानबूझकर उनका नाम छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है केंद्र में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार है और नगरपालिका अध्यक्ष भी भाजपा समर्थित है। इसके बावजूद नगरपालिका अध्यक्ष का नाम अपने खुद के संस्थान के आमंत्रण पत्र से नदारत रहना चर्चा का विषय बन गया है। 

मुझे भी आश्चर्य हुआ-

भाजपा नेता और पार्षद पति राजेश रावत का कहना है मैंने भी जब नगरपालिका का दशहरा आमंत्रण पत्र देखा तो नगरपालिका अध्यक्ष जी जो कि शहर की प्रथम नागरिक भी हैं, उनका आमंत्रण कार्ड में नाम ना होना आश्चर्यजनक लगा। इस बात पर गंभीरता दिखाई जानी चाहिए थी।

तो फिर वे ही करा लें कार्यक्रम-

मामले को लेकर जब नगरपालिका अध्यक्ष और शहर के प्रथम नागरिक छाया जोशी से आमंत्रण पत्र पर उनका नाम शामिल न होने को लेकर जानकारी चाही तो उनका कहना है मैंने आमंत्रण कार्ड देख ही नहीं है। यदि इसमें मेरा या कलेक्टर महोदया का नाम नहीं है तो फिर ये कैसे हो गया, अगर हमारा नाम नहीं है तो फिर वे ही कार्यक्रम करा लें। 

51 फ़ीट का रावण दहन-

नगरपालिका द्वारा आयोजित विशाल रंगारंग आतिशबाजी के बाद 51 फीट के रावण का दहन होगा। नवग्रह मेला मैदान पर राम, सीता लक्ष्मण और हुनमान के रूप में सुसज्जित पात्र रथ पर सवार होकर पहुंचेंगे। इसके बाद आकर्षक आतिशबाजी होगी। आतिशबाजी के बाद रावण दहन कार्यक्रम होगा। 

Related Post