खरगोन। सहकारिता और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर दिया करारा जवाब, कहा उनके पूर्वज जवाहरलाल नेहरू क्या वोट चोरी से ही बने थे प्रधानमंत्री? जिस परिवार ने इस देश के लोकतंत्र को तार-तार किया। वो परिवार के युवराज, वोट चोरी की बात कर रहे हैं।
खरगोन जिला मुख्यालय पर जिला सहकारी मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 1 में बेटियों के साथ भोजन किया। यहां मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर करारा जवाब देते हुए मंत्री सारंग ने कहा उनके पूर्वज जवाहरलाल नेहरू क्या वोट चोरी से ही बने थे प्रधानमंत्री? जिस परिवार ने इस देश के लोकतंत्र को तार-तार किया। वो परिवार के युवराज, वोट चोरी की बात कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाकर, इस देश के महान और सम्मान को पूरी दुनिया में तारतार करने वाले राहुल गांधी पहले यह बता दे कि उनके पूर्वज जवाहरलाल नेहरू क्या वोटो की चोरी से ही प्रधानमंत्री बने थे। जो आंकड़े कहते हैं उस समय प्रधानमंत्री बनने के लिए, नेहरूजी को केवल एक वोट मिला था। सरदार वल्लभभाई पटेल को ज्यादा वोट मिले थे तो वोट की छोरी तो उसे समय नेहरू जी ने की थी। इस देश में संवैधानिक संस्थाएं चुनाव आयोग पूरी ताकत के साथ निष्पक्षता से कार्य कर रहे हैं। जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी को नकारा है। अपनी स्थिति का ठीकरा वो चुनाव आयोग पर फोड़ना चाहते हैं। वे नाच ना जाने आंगन टेढ़ा कहावत को सिद्धार्थ करते हैं, सलाह है वह जनता के बीच में जाएं अपनी नीति अपनी नियत को ठीक करें।
