खरगोन। जिले के पिपलझोपा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को समाज के युवाओं ने रैली निकाली। युवा पारम्परिक तीर कमान लेकर नारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए। डीजे की धुन पर नाचते युवाओ ने आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाई दी। रैली पिपलझोपा सोसायटी घाट से आरम्भ होकर मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड पहुंची। यहां कलाल सामाजिक संगठन ने स्वल्पाहार की व्यवस्था की। पोहे खिलाये और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलाल समाज ने एक मिसाल पेश की। वही रैली वहां से कलाल समाज ग्राउंड पर सभी आदिवासी समाजजन मंचासीन हुए। गांव के चन्दरसिंह वास्कले और गांव के पटेल ठुसिया सोलंकी ने बताया ये कार्यक्रम में कई गांवों के आदिवासी समाजजन शामिल हुए। रैली मेन बाजार में आते ही तेज़ बारिश हुई। 30 मिनट की तेज बारिश के बाद सभी भीगते हुए डीजे की धुन पर जमकर थिरके। रैली में ग्राम के खेलतिरांम बड़ोले नाना जाधव रवि सोलंकी मुकेश सोलंकी सावन नार्वे सुरेश बड़ोले जरदार वास्कले मौजूद रहे। कलाल समाज द्वारा स्वागत में कलाल समाज के अध्यक्ष कांजु कलाल, अशोक जायसवाल, संजय जायसवाल, रूपेश मालवीया, कैलाश मालवीया, अरविंद मालवीया, रामलाल मालवीया, अंतिम जायसवाल, महेश मालवीया, ने आदिवासी समाज का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
