खरगोन। जिले के छोटे से गांव रायसागर के आदिवासी युवा ने दिखाया गजब का जज्बा? देश की सुख समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना लेकर ग्रामीण अंचल के एक युवा ने 22 दिन में देशभर में 32 हजार 250 किमी साइकिल यात्रा कर धार्मिक स्थल नाप दिए। 28 राज्य, चारधाम, 51 शक्तिपीठ, पंच केदार और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लौटा युवक, ग्रामीणों ने जी भरकर किया स्वागत।
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर भगवानपुरा तहसील के छोटे से गांव राय सागर में रहने वाले पंचायत सचिव के 25 वर्षीय बेटे ने देशगांव और शहर की सुख समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए एक दो नहीं देश के 28 राज्यों में स्थित कई धार्मिक स्थलों ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठों का सफर साइकिल से तय कर लिया। छोटे से गांव रायसागर रहने वाले पीपलझोपा पंचायत सचिव के 25 वर्षीय बेटे केशव हिरमल डुडवे 22 माह पहले साइकिल से घर गांव से यात्रा पर निकले थे। जब बेटा देशभर के धार्मिक स्थलों की साइकिल से यात्रा पर अकेले निकला तो पिता हिरमल डुडवे को चिंता थी। केशव ने साइकिल से 28 राज्य का सफर अकेले ही तय किया इस दौरान उन्हें तीन बार साइकिल बदलना पड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी। चारधाम के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। 51 शक्तिपीठ, पंच केदार और कई धार्मिक स्थलों पर लोगों से चर्चा की। उन्हें अपने साइकिल से यात्रा का उद्देश्य भी बताया। केशव के लौटने पर राय सागर के साथ सिरवेल, पिपलझोपा में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जिला मंत्री व पूर्व विधायक प्रत्याशी चंदर सिंग वास्कले, सिरवेल मंडल अध्यक्ष रूपेश मालवीया, जनपद अध्यक्ष महेंद्र किराड़े सहित कई जनप्रतिनिधियों ने जमकर स्वागत किया।
परेशनियों का डटकर किया सामना-
यात्रा से लौटे केशव दुबे का कहना है मैं 22 महीने पहले रायसागर से साइकिल यात्रा शुरू की थी इस दौरान मैंने 22 राज्यों के धार्मिक स्थलों चारधाम यात्रा 51 शक्तिपीठ 12 ज्योतिर्लिंगों और पंच केदार के दर्शन किए। कई स्थानों पर परेशानियां भी आई लेकिन उनका डटकर सामना किया और यहां लौट आया।
