खरगोन जिले के महेश्वर में रिश्तों को तार-तार करने वाली सनसनीखेज वारदात। एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी से जब नवजात बेटी पैदा हुई तो उसे झाड़ियां में फेंका। नन्हीं सी जान को मुंह नाक और हाथ को चीटियों ने बुरी तरह काट लिया था। नवजात के डीएनए से मैच कराया तब हुआ सनसनीखेज वारदात का खुलासा, आरोपी पिता गिफ्तार।
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर महेश्वर थाना क्षेत्र में 4 अगस्त को नवजात बालिका का झाड़ियों में जीवित मिलने के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस विवेचना में नाबालिग मां का पता लगने के बाद पूछताछ के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग बेटी से उसके कलयुगी पिता ने मजदूरी करने गुजरात जाने के दौरान दुष्कर्म किया था। पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर घर पर ही डिलेवरी कराकर नवजात बालिका को खेत में जंगल में झाडियो में फेक दिया था। पुलिस ने नवजात बालिका नाबालिग पीड़िता और आरोपी पिता के डीएनए सेंपल भी कराये गये है। महेश्वर पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के कथन कोर्ट में कराकर उसे मर्जी अनुसार रिश्तेदार के घर छोड़ दिया। 4 अगस्त को महेश्वर थाना क्षेत्र के एक ग्राम में करीब एक दिन की बालिका शिशु झाड़ियों में पड़ी हुई मिली थी। इसके मुंह नाक और हाथ को चीटियों ने काट लिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 93 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि विवेचना के दौरान यह पता चला कि दरअसल यह बच्चा एक 16 वर्षीय बालिका का है। वह बेहद कमजोर स्थिति में पाई गई इसलिए उसे प्राथमिक तौर पर औपचारिक कर वन स्टाप सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उस घटना की जानकारी प्राप्त की तो बेहद खौफनाक बात पता चली। बालिका ने बताया कि दरअसल वह और उसका पिता गुजरात के राजकोट क्षेत्र में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था जिसके चलते यह बच्ची पैदा हुई। उसने कहा कि उसके पिता ने ही उसकी डिलीवरी घर में कराई । इस दौरान वह बेहोश हो गई थी। पिता ने ही नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका था और उसे इस हालत में छोड़कर गायब हो गया था। जब उसका पिता इसी हालत में छोड़कर चल गया तब पीड़ित किशोरी ने घर का अनाज बेचकर कुछ पैसे जुटाए। उसके बाद उसने अपने एक कजिन को फोन लगाकर घटनाक्रम बताया। पुलिस ने बालिका के 183 के तहत कथन कोर्ट में कराए गए हैं, और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पिता को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
