खरगोन। इंदौर के कनाड़िया बायपास पर गुरूवार अलसुबह एक भीषण हादसा हो गया। इसमें खरगोन के 24 वर्षीय मंटू वर्मा की मौत हो गई और 14 घायल हुए है। सभी घायलो को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर आया गया है। सभी सीहोर के कुबेरेश्वर से लौट रहे थे।
पुलिस से मिली प्रारभिंक जानकारी के मुताबिक घटना अलसुबह करीब 4 बजे के लगभग बिचौली मर्दाना ब्रिज के यहां की है। यहां एक तूफान गाड़ी तेज रफ्तार रास्ते में खडे ट्रक में जा घुसी। जिसमें गाड़ी में सवार मंटू पुत्र मुन्नालाल वर्मा निवासी इंदिरा नगर खरगोन की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 14 लोग घायल हुए है। पुलिस के मुताबिक अलसुबह हुए हादसे में वहां से गुजर रहे लोगो ने पुलिस को सूचना वही गाड़ी में फंसे लोगो को बाहर निकाला। अभी इस हादसे में दो लोगो की हालत और गंभीर बनी हुई है।
ये हुए घायल
हदसे में किती पिता संतोष निवासी मोतीपुरा खरगोन,संदीप पुत्र अमरसिंह निवासी जेतपुरा,गौरव पुत्र बद्रीलाल निवासी इंदिरा नगर,संतोष मोतीलाल,मोहन सिंह पुत्र सखाराम,बासूबाइ पति अनराम,विमला बाइ पति शंभु सिंह,मन्नु पुत्र काका वर्मा,कचंन कर्मा,विमला बाई पति सुरेश,भगवती बाई पति बंशीलाल,आकाश पुत्र गोपाल,बसु पति बंशीलाल और सक्कूबाइ पति मोहन घायल हुए है।
