Sat. Mar 7th, 2026

कुनबी, कुशवाह समाज को मिली सौगात?

खरगोन। विधानसभा क्षेत्र में रविवार को कुनबी पटेल और कुशवाह समाज को धर्मशालाओं की सौगात मिली। विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने खरगोन शहर के कुनबी पटेल समाज और ग्राम बडग़ांव स्थित कुशवाह समाज की धर्मशाला स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य की आधारशीला रखी।

दोनों स्थानों के आयोजनों को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा। विधायक पाटीदार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कर समाजजनों को दोनों धर्मशालाओं के निर्माण कार्य शुुरु होने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम आशा करते है कि आज हम सबने मिलकर जिस धर्मशाला निर्माण की नींव रखी है, वह जल्द ही भवन के रुप में तब्दील हो। समयसीमा में भवन बने इसके लिए समाजजनों को चिंता करनी होगी, साथ ही गुणवत्ता का ध्यान भी रखें। क्योंकि भवन मजबूत होगा तो भविष्य में इसके ऊपर हम ओर एक नया भवन बनाएंगे। जिससे समाजजनों को छोटा या बड़ा आयोजन हो, कोई अन्य स्थान तलाशने की आवश्यकता न पड़े। धर्मशाला भूमिपूजन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ ही रहवासी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक पाटीदार का समाजजनों ने गर्मजोशी से स्वागत- सत्कार करते हुए धर्मशाला निर्माण के लिए दी गई राशि के लिए आभार भी जताया।

Related Post