Sat. Mar 7th, 2026

गजब का साहस, थाने के पास बना रहे थे कम्पोस्ट खाद?

Oplus_16777216

खरगोन। जिले के निकट मेनगांव के थाने से 500 मीटर के अंदर एसडीएम और कृषि विभाग ने रात में मारा छापा, अवैध रूप से 650 बोरी कंपोस्ड खाद पैकिंग करते पकड़ा। मैनेजर मीडिया से भागने लगा दूर, बार-बार पूछने पर दिया जवाब। कृषि अधिकारी ने कहा कोई पेपर्स नहीं थे उपलब्ध। विभाग ने बनाया पंचनामा। 

खरगोन शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित मेनगांव थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर रविवार रात 8 बजे एसडीएम बीएस कलेश और कृषि विभाग की टीम ने अवैध जैविक कंपोस्ड खाद के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक गोदाम पर छापा मारते हुए 650 बोरी अवैध कंपोस्ट खाद बरामद की और बड़ी मात्रा में पैकिंग के लिए तैयार मशीन और खाद बरामद किया। बगैर अनुमति, लैब और सूचना के खुले में बना रहा था कंपोस्ड खाद। नकली खाद तैयार करने वाला मैनेजर मीडिया को देख भागने लगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कंपनी के मैनेजर से खाद से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि ये एक रिसर्च सेंटर है, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इसे फर्जी जैविक खाद बनाने का मामला बताया है। फिलहाल पंचनामा बनाकर समस्त माल को जब्त कर लिया गया है। कृषि विभाग ने इस अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई का दावा किया है और आगे भी जांच जारी रहने की बात कही है। 

650 बोरी कंपोस्ड खाद मिला-

खरगोन कृषि विस्तार अधिकारी गिरधारीलाल भावर का कहना है वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना प्राप्त हुई थी कि खाद के रूप में कुछ पैकिंग की जा रही है। 600 बोरी पैकिंग की जा चुकी थी और 50 बोरी पैक करने की तैयारी थी। काम करने वालों ने बताया रोहित मालवीय बिस्टान के द्वारा एक काम कराया जा रहा है। मशीन यहां रखी है और कोयले को पीसकर खाद बना रहे हैं। उनके पास लैब वगैरह कुछ नहीं है और ना ही कोई दस्तावेज बता पाए। बता रहे हैं एक-दो महीने से यह खाद तैयार कर रहे हैं। पंचनामा बनाया है इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 

भागने लगा मैनेजर-

जवाब देने से भाग रहे मैनेजर का कहना है कंपोस्ड तैयार कर रहे थे। कंपोस्ट बनाना कोई क्राइम नहीं है। बड़ी मात्रा में नहीं बना रहे थे रिसर्च एंड ट्रॉयल पर यहां काम चल रहा था। हां यह सही है कि हम रिसर्च कर रहे हैं इसलिए हमारे पास कोई पेपर्स नहीं है। हमने अब तक एक भी पैक नहीं बेचा है। 

Related Post