खरगोन में ट्रांसफर की आपाधापी में, शिक्षा विभाग ने तीन माह पूर्व दिवंगत हुए शिक्षक का ही कर दिया तबादला। यही नहीं तीन माह पूर्व निलंबित हुए शिक्षक का भोपाल से ट्रांसफर कर दिया और एक तरफ रिलीव भी कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी को तो खबर ही नहीं। मामले को लेकर आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा ट्रांसफर नीति के चलते विभिन्न विभागों में अधिकारियों कर्मियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसके चलते खरगोन जिले में भी ट्रांसफर हुए हैं। खरगोन में चौका देने वाला मामले सामने आए है। नीतिगत ट्रांसफर के दौरान मृत शिक्षक का भी ट्रांसफर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अफसरों ने कर दिया। शिक्षक पूनम सिंह रावत जो भगवानपुरा ब्लॉक में प्राथमिक स्कूल शिक्षक बताए गए और उनका ट्रांसफर झिरन्या ब्लॉक में कर दिया। जबकि शिक्षक पूनम सिंह रावत 11 फरवरी 2025 को ही स्वर्ग सिधार चुके हैं।
निलंबित शिक्षक का ट्रांसफर-
ऐसे ही तीन माह पूर्व निलंबित शिक्षक दिनेश पटेल का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। दरअसल माध्यमिक शिक्षक दिनेश पटेल को टीन माह पूर्व कलेक्टर भव्या मित्तल ने निलबिंत किया था। लोक शिक्षण संचनालय भोपाल में 7 जून को माध्यमिक शिक्षक दिनेश पटेल का बड़वाह के थरवर हायर सेंकडरी कर दिया और भोपाल से ही 9 जून को एकतरफा रिलीव कर दिया। जबकि निलंबन अवधि में शिक्षक दिनेश पटेल को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसरावद कार्यालय में अटैच किया गया है। निलंबन के पहले दिनेश पटेल माध्यमिक विद्यालय बामंडी में पदस्थ थे।
भोपाल स्तर से हुआ-
मामले को लेकर जब सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या से पूछा गया तो उनका कहना है कि मैं इस संबंध में अभी कोई कुछ नहीं लह सकता। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कानूड़े कहना है इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई है। ये सब भोपाल स्तर से हुआ है।
