Sat. Mar 7th, 2026

188 प्राचार्यों सहित कई को नोटिस!

Oplus_131072

जिलेभर के प्राचार्यों, प्रधानपाठकों, शाला प्रभारियों और अर्थशास्त्र की शालाओं के प्रमुखों को डीपीसी ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। नोटिस जारी करने का कारण विद्यार्थियों के अपार आईडी बनाने में लापरवाही है। 

जिला शिक्षा अधिकारी एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक एसके कानुडे ने जिले की समस्त शासकीय शालाओं के 188 प्राचार्य, प्रधान पाठकों एवं शाला प्रभारियों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाने में लापरवाही पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया क्यों न उनका माह जनवरी 2025 का वेतन रोक दिया जाए। उन्हें निर्देशित किया गया है कि 31 जनवरी तक शत-प्रतिशत अपार आईडी जनरेट कर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अन्यथा उनकी दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जिले की समस्त अशासकीय शालाओं के प्रमुखों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही कहा गया कि आपने अब तक अपार आईडी नहीं बनाई है क्यों ना आपकी मान्यता निरस्त कर दी जाए। इस फरमान से जिलेभर में हड़कंप मचा है। 

Related Post