Wed. Oct 16th, 2024

50 फ़ीट गहरे कुएं में नहाने के लिए उतरे दो नाबालिग किशोर की डूबने से मौत, गांव में मातम

खरगोन जिले के ढाबला में तीन नाबालिग किशोर को 50 फ़ीट गहरे कुएं में नहाना भारी पड़ गया।  दो 16 वर्षीय किशोरों की डूबने से मौत हो गई 14 वर्षीय एक अन्य लड़का डूबने से बच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों शव को कुएं से निकला। अचानक हुए हादसे से गांव में मातम पसर गया। 

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर बिस्टान थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबला वारती फलिया में शाम करीब 4 बजे गांव के तीन नाबालिग लड़के कुएं में नहाने के लिए गए थे। कुंआ करीब 50 फ़ीट गहरा था। अचानक 16 वर्षीय रूपेश पिता प्रेमसिंह डावर जाति बारेला और 16 वर्षीय राहुल पिता महेश डावर जाति बारेला की कुएं में डूबने लगे। कुछ देर पहले नहाकर निकले 14 वर्षीय सुंदरलाल पिता वेर सिंह डावर ने अपने दोस्तों को दुख से देखा तो तत्काल शोर मचा और गांव वालों को सूचना दी। तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बॉडी को निकलने के लिए ग्रामीणों की मदद से चार मोटरपंप से कुएं का पानी खाली किया गया। साथ ही एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्चिंग कर दोनो बच्चो की शव बाहर निकाले गए। मौके पर थाना प्रभारी इलाप सिंह मुजाल्दे एवं उप निरीक्षक सुदामा मोरे, आर राहुल, आर अनिल एवं एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही। कुआ करीबन 50 फीट गहरा था। दोनो लड़को के शवो को जिला अस्पताल पीएम हेतु रवाना किया गया।

बिस्टान थाना प्रभारी गुलाब सिंह मुजाल्दे का कहना है तीन नाबालिग लड़के 50 फीट गहरे कुएं में नहाने के लिए गए थे। एक 14 वर्षीय किशोर नहाकर किनारे पर बैठा था और दो 16 वर्षीय लड़के नहा रहे थे। इस दौरान अचानक डूबने लगे। ग्रामीणों को सूचना दी गई। पुलिस तत्काल पहुंच गई थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। दो किशोर की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 

Related Post