Wed. Oct 16th, 2024

कुनबी समाज करेगा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, चार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

खरगोन। जिले के नन्हेंश्वर महादेव में कुनबी पाटिल कर्मचारी संघ की बैठक और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज ने निर्णय लिया कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा का अलख जगाया जाएगा। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 10वीं और 12वीं में समाज के बच्चे सर्वाधिक नंबर लाएंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। समाज में नशा मुक्ति को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। समाज के चार सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। 

खरगोन जिले धार्मिक स्थल नन्हेंश्वर महादेव में सामाजिक बंधुओ ने एक महत्वपूर्ण बैठक और सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज में नशाखोरी के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नुक्कड़ नाटक का सहयोग लिया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर प्राथमिकता से कार्य करने पर जोर दिया गया। कुछ सदस्यों ने बात रखी कि आगामी दिनों में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाए, इससे पढ़ाई के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। कुनबी समाज के जिला मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ पत्रकार उमेश रेवलिया ने बताया सामाजिक उत्थान के लिए मृत्यु भोज को बंद करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। समय-समय पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। जो बेटियां किसी कारण बस पढ़ नहीं पा रही उन्हें शिक्षा से जोड़ा जाएगा। संघ अध्यक्ष गोपाल पाटिल ने बताया समाज में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा इसके तहत समाज के वरिष्ठ और सेवानिवृत शिक्षक मोहन पाटील सहित अन्य नुक्कड़ नाटक के कलाकारों का सहयोग लिया जाएगा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता लाई जाएगी और युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में संचालन कैलाश पाटिल ने किया। संघ के सचिव शिवशंकर पाटिल, उपाध्यक्ष नीरज पंडित, दीपक पाटिल, रणछोड़ पाटिल, कैलाश पाटिल, राम रामनारायण पाटिल, कैलाश सोलंकी,ओमकार सोलंकी, यशवंत रेवलिया सहित समाज के वरिष्ठ और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

युवाओं को स्किल्स डेवलपमेंट के लिए कराएंगे मोटीवेशन केम्प-

एडवोकेट महेश रेवलिया ने बताया बैठक में पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों को स्किल्स डेवलपमेंट के लिए मोटीवेशन केम्प लगाने पर विचार किया गया है। उन्होंने कहा इसके माध्यम से युवा अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे और दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे। ऐसे युवाओं को चिन्हित किया जाएगा जो उच्च शिक्षा प्राप्त हैं और जिनके पास रोजगार नहीं है। 

सेवानिवृत्ति चार कर्मचारियों का किया सम्मान-

समाज के वरिष्ठ और सेवानिवृत उच्च श्रेणी शिक्षक मोहन पाटील, निमाड़ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मैनेजर तुलसीराम पाटिल, शिक्षक गंगाराम पाटिल, सहायक विकास विस्तार अधिकारी शंकरलाल पाटिल के सेवानिवृत्त होने और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने पर शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोहन पाटील ने कहा समाज की ओर से सामाजिक कार्य होते रहना चाहिए। तुलसीराम पाटिल ने कहा एक दूसरे के सहयोग से समाज का उत्थान होगा। 

Related Post