Tue. Sep 15th, 2026

हरतालिका पर रबड़ी खाने से 40 महिलाएं फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित, मचा हड़कंप!

खरगोन। जिले के बरुड़ में हरतालिका तीज उपवास पर रबड़ी खाने से करीब 40 महिलाएं फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित। गांव में मचा हड़कंप, आधी रात के बाद 10 महिलाएं जिला अस्पताल भेजी। कुछ निजी अस्पताल और कुछ लोकल हॉस्पिटल में भर्ती। एसडीएम और फूड सेफ्टी विभाग का दल पहुंचा गांव, लिए होटल की रबड़ी के सेम्पल। मुस्लिम परिवार की पांच महिलाएं भी रबड़ी खाने से फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई है। 

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर टांडा बरुड़ थाना क्षेत्र में हरतालिका तीज के उपवास के चलते गांव की 50 से अधिक महिलाओं ने रबड़ी खाई थी। रबड़ी खाते ही गांव के करीब 40 महिलाओं की तबीयत अचानक खराब हो गई और सभी उल्टी दस्त पेट दर्द की शिकायत होने लगी। रात में जैसे ही सूचना फैली गांव में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन को सूचना मिलने पर एसडीएम, खाद्य औषधि विभाग और डॉक्टरों का दल गांव में पहुंचा। आधी रात के बाद करीब 10 मरीजों को महिला मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 15 से 20 महिलाएं गांव में भर्ती की गई और खरगोन के निजी अस्पतालों में अलग-अलग स्थान पर महिलाएं भर्ती कराई गई। 

मुस्लिम परिवार की पांच महिलाएं पीड़ित-

गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग मुस्लिम महिला अकीला बी का कहना है हमने भी शाम के समय रबड़ी खाई थी। इसके बाद परिवार की पांच महिलाओं को उल्टी दस्त होने लगे उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुझे ज्यादा तकलीफ हुई बाकी तो ठीक है। 

सीएमएचओ खरगोन डॉक्टर डीएस चौहान का कहना है हरतालिका तीज के उपवास के चलते बरुड़ की महिलाओं ने एक होटल से रबड़ी खाई थी। इसके चलते वे फूड पॉइजनिंग के शिकार हुई। करीब 32 महिलाएं पीड़ित हुई है। 10 जिला अस्पताल में रात में ही भर्ती कराई गई है, शेष का उपचार गांव के अस्पताल में चल रहा है। रात में ही खाद्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई थी और होटल से सैंपल लिए थे। सभी की स्थिति ठीक है रात में डॉक्टरों की टीम भी गांव में पहुंच गई थी। जांच जारी है। 

ग्रामीण युवक रामेश्वर पाटिल का कहना है हरतालिका तीज के कारण गांव की महिलाओं ने रबड़ी खाई थी। इसके बाद में सभी फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई तो रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 30 से 40 महिलाएं फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित हुई है। 

पीड़ित महिला शालिनी पटवा का कहना है शाम 4 बजे रबड़ी खाई थी इसके बाद में शाम 7 बजे के बाद उल्टी दस्त होने लगे बेटी ने भी रबड़ी खाई थी, वो भी बीमार हो गई फिर रात में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।गांव की बहुत सारी महिलाओं ने एक ही होटल की रबड़ी खाई थी। 

Related Post