खरगोन में एमपी गजब है- खंडवा वड़ोदरा नेशनल हाईवे पर पुलिया धंसी, बाल-बाल बचा कैप्सूल, लंबे समय से पुलिया थी क्षतिग्रस्त, एमपीआरडीसी अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान, हाइवे पर लगा लंबा जाम, अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा मुझे अभी पता चला है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका यात्रा के दौरान कहा था एमपी की सड़क के वॉशिंगटन से बेहतर हैं।
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर खंडवा वडोदरा नेशनल हाईवे पर नांदगांव फाटे के पास स्थित पुलिया का बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया। हादसा तब हुआ जब इस पर से एक कैप्सूल वाहन गुजार रहा था। अचानक पुलिया धंसने से चालाक वाहन से कूद गया और जान बचाई। नेशनल हाईवे से सैकड़ो वहां रोजाना गुजरते हैं इसके बावजूद पूर्व से क्षतिग्रस्त हो रही पुरानी पुलिया की मरम्मत की ओर ना तो ठेकेदार ने ध्यान दिया और ना ही एमपी आरडीसी के अधिकारियों ने। लोगों का कहना है हादसे के दौरान यदि कोई बस होती तो गंभीर हादसा हो जाता। सेगांव निवासी विनोद गोयल का कहना है जब खंडवा वडोदरा स्टेट हाईवे था और रोड निर्माण किया जा रहा था तब इस पुलिया को छोड़कर अन्य सभी पुलियों और पुलों का काम निर्माण कार्य किया गया लेकिन इस पुलिया को छोड़ दिया गया। इसके चलते पुरानी पुलिया लोडेड वाहनों के कारण और ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त पुलिया से ही वाहन गुजरते रहे ग्रामीणों ने विभाग को कई बार अवगत भी कराया लेकिन अधिकारियों ने ईश्वर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते पुलिया क्षतिग्रस्त गई और लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है।
ठेकेदार पर करेंगे कार्यवाही-
मामले को लेकर एमपीआरडीसी की संभागीय अधिकारी पूनम कछवाहा का कहना है यह काफी पुराने समय से पुलिया बनी हुई है हम पीडब्ल्यूडी विभाग से इसका रिकॉर्ड निकलवा रहे हैं। पहले भी जब यह रोड बनी थी तब पुलिया की कंडीशन अच्छी थी इसलिए इस पुलिया को रिटेन रखा गया था। अब खरगोन से जुलवानिया मार्ग जो है यह नेशनल हाईवे डिक्लेयर हो गया है। नेशनल हाईवे को इसे हैंडोवर करना है इसलिए हम नवीन कार्य नहीं कर सकते। 8 से 10 स्ट्रक्चर्स को अच्छी कंडीशन होने के कारण रिटन रखा गया था। सड़क को लेकर अधिकारी का कहना है बड़वानी से लेकर जुलवानिया तक ज्यादातर काम हो गया है उनसे गांव का हिस्सा रह गया है यह भी जल्द पूर्ण हो जाएगा हमने मार्ग डायवर्ट कर दिया है। पुलिया की ओर ध्यान ना देने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री बोले होगी कार्यवाही-
मामले को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग का कहना है मुझे अभी जानकारी मिली है। अधिकारियों को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
