Fri. Mar 6th, 2026

जननी एक्सप्रेस में मरीज की बजाय शराब की तस्करी!

एमपी अजब है- मध्य प्रदेश के खरगोन में जननी एक्सप्रेस से मरीज की बजाय शराब की तस्करी। 52 पेटी शराब जब्त, चालक एंबुलेंस छोड़कर भागा। प्रसूता को छोड़ने का फर्जी केस आईडी बनाकर ले जा रहा था बड़ी मात्रा में शराब। जननी एक्सप्रेस के वेंडर का एग्रीमेंट किया निरस्त। जिला प्रभारी सहित पांच को हटाया, क्वालिटी ऑडिटर को छोड़ा। पुलिस को 24 घंटे बाद भी जानकारी नहीं शराब कहां से कहां ले जाए जा रही थी। 

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरना थाना क्षेत्र के महाराष्ट्र से महाराष्ट्र की सीमा से लगे हेला पड़ावा पुलिस चौकी पर अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करने के लिए लगी पुलिस और बैरीकेट्स तोड़कर जब एक जननी एक्सप्रेस लेकर भागा तो पुलिस ने पीछा किया। पुलिस एंबुलेंस तक पहुंची तब तक एंबुलेंस चालक फरार हो गया जब एंबुलेंस को चेक किया गया तो पुलिस जवानों के भी होश उड़ गए क्योंकि जननी एक्सप्रेस में कोई गर्भवती या प्रसूता नहीं थी बल्कि बड़ी मात्रा में शराब तस्करी की जा रही थी। जननी एक्सप्रेस (सीजी 04 एन डब्ल्यू) 2385 को जब्त कर जांच शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंडलेश्वर से झिरन्या जा रही थी जननी एक्सप्रेस। 

जननी एक्सप्रेस का एग्रीमेंट निरस्त-

जय अम्बे एंबुलेंस सर्विसेज भोपाल तरुण सिंह ने बताया शराब प्रकरण में 108 एंबुलेंस की संचालक कंपनी जय अंबे एम्बुलेंस सर्विसेज के जननी एक्सप्रेस के वेंडर का एग्रीमेंट निरस्त कर दिया गया है। वहीं खरगोन जिले में पदस्थ जिला प्रभारी अखिलेश शुक्ला, कॉल सेंटर असिस्टेंट मैनेजर बेनी प्रसाद रजक, एआरओ राहुल विश्वकर्मा, बृजेश, जीपीएस मॉनिटरिंग के मोनू को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। जननी एक्सप्रेस के पायलट तार सिंह चौहान निवासी सेंधवा को भी निष्कासित किया गया है। 

डीएम ने जांच के लिए भेजा-

मामले की सूचना कलेक्टर भव्या मित्तल को मिलने पर उन्होंने सीएमएचओ डॉक्टर डीएस चौहान को टीम बनाकर जांच के लिए घटना स्थल पर भेजा। सीएमएचओ द्वारा कलेक्टर को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा इसके बाद आगे की ओर कार्रवाई होगी। कलेक्टर भव्या मित्तल का कहना है मामला गंभीर है इसमें दोषी सभी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी और जननी एक्सप्रेस के संचालनकर्ताओं पर भी ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने भी कराई जांच-

भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य का कहना है जननी एक्सप्रेस से अवैध रूप से शराब परिवहन की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग लगाई गई थी चेकिंग के दौरान एंबुलेंस चालक बैरिकेट्स तोड़कर एम्बुलेंस भगा ले गया। 52 पेटी शराब जब्त कर केस दर्ज किया गया। शराब कहां से कहां ले जाई जा रही है। ये पता लगाया जा रहा है। डीएम ने भी टीम भेजकर जांच कराई गई है। 

Related Post