Fri. Mar 6th, 2026

अथर्व की संदेहास्पद मौत, मीडिया के सवाल पर मुंह छिपाते भागी शिरपुर पुलिस? 

खरगोन। छात्र अथर्व पुरोहित की संदेहास्पद मौत का मामला हाइलाइट हुआ तो शिरपुर के जांच अधिकारी पहुंचे खरगोन। मीडिया को जवाब देने की बजाय मुंह छिपाते, भागते नजर आए। पुलिस की बजाय निजी वाहन से पहुंचे। शिरपुर पुलिस की भूमिका संदिग्ध। रसूख वाले कॉलेज संचालक के दबाव में साक्ष्य छुपाने के परिजनों ने आरोप लगाए हैं। 

दो माह पहले 14 सितम्बर को महाराष्ट्र के शिरपुर स्थित एनएमआईएमएस इंजिनियरिंग काॅलेज में खरगोन के छात्र अथर्व की संदेहास्पद मौत हुई थी। रविवार को अथर्व के परिजनो ने महाराष्ट्र पुलिस और काॅलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाकर राष्ट्रपति से सीबीआई जाॅच की मांग लेकर एसडीएम वीरेंद्र कटारे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।परिजनों ने पुलिस पर साक्ष्य छिपाने और मर्ग रिपोर्ट, पीएम रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज नही देने, और काॅलेज प्रबंधन को बचाने के आरोप लगाये थे। सीसीटीवी सहित मोबाईल लैपटॉप में साक्ष्य हटाने के भी आरोप लगाए थे। राष्ट्रपति से परिजनों द्वारा सीबीआई से जाॅच कराने की मांग के बाद महाराष्ट्र पुलिस खरगोन पहुंची थी। उल्लेखनीय खरगोन निवासी 20 वर्षीय छात्र अथर्व पुरोहित की शिरपुर स्थित एनएमआईएमएस इंजिनियरिंग काॅलेज के होस्टल में संदेहास्पद मौत हुई थी। रसूखदार व्यक्ति का कॉलेज होने से शिरपुर पुलिस लगातार मामले को दबाने में लगी रही। 

भागते नजर आई शिरपुर पुलिस- 

मृतक छात्र अथर्व की मां के बयान लेने पहुंचे शिरपुर थाने के जाॅच अधिकारी निरीक्षक हेमंत पाटिल खरगोन में मीडिया के सवालों से आए बचते नजर, मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। मीडिया ने शिरपुर पुलिस जांच अधिकारी पाटिल से जब पूछा आज आप अथर्व के घर क्यों पहुंचे, तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना किया। खरगोन की मीडिया ने पूछा आप निष्पक्ष कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे। आप प्रायवेट वाहन से क्यों पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कॉलेज प्रबंधन ने ही कार उपलब्ध कराई है। इस पर जांच अधिकारी माइक हटाकर मुंह छिपाते हुए भागते नजर आए। 

सीबीआई जांच की मांग की-

खरगोन के 20 वर्षीय छात्र अथर्व पुरोहित की महाराष्ट्र शिरपुर स्थित इंजिनियरिंग काॅलेज एनएमआईएमएस के होस्टल में संदेहास्पद मौत की सीबीआई जाॅच की मांग को लेकर खरगोन में अथर्व के परिजनो के साथ लोगो ने रविवार को राष्ट्रपति के नाम एसडीएम वीरेंद्र कटारे को ज्ञापन सौंपा था। परिजनो का आरोप है की करीब दो माह हो जाने के बाद भी शिरपुर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जाॅच, कार्यवाही नहीं की जा रही है। आक्रोशित परिजनो ने राष्ट्रपति सहित प्रधानमंत्री महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से अथर्व की संदेहास्पद मौत की उच्य स्तरीय सीबीआई जाॅच कराने की गुहार लगाई है।

परिजन का आरोप पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार परदेशी आर्थिक लाभ के लिये केस का खत्मा करने की तैयारी में-

परिजनों का कहना था की अथर्व की मौत के बाद काॅलेज प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित छात्र छात्राओ ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।  मृतक के पिता अमिय पुरोहित ने शिरपुर पुलिस पर आज तक  मर्ग की कापी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं देने के गंभीर आरोप लगाये। पुरोहित ने बताया की पुलिस साक्ष्य खूद दबा रही है।  भविष्य में काॅलेज होस्टल में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नही हो इसलिय सीबीआईकी जाॅच की मांग आज हमने राष्ट्रीय महोदय से की है। अथर्व की संदेहास्पद मौत की अब तक की गई जाॅच किसी भी निष्कर्ष पर नही पहुंची। आर्थिक लाभ के लिये महाराष्ट्र के शिरपुर पुलिस  अब साक्ष्य छुपाने में लग गई है। शिरपुर पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार परदेशी की अगुवाई में पुलिस निष्पक्ष जाॅच नही कर रही है। शिरपुर थाने में काॅलेज प्रबंधन, स्टाफ के बयान अभी तक नही लिये गये है। पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार परदेशी आर्थिक लाभ के लिये खत्मा करने की तैयारी में है। साक्ष्य जुटाने के पहले स्थानीय महाराष्ट्र पुलिस की कार्यवाही खूद संदेह के कटघरे में है।

Related Post