खरगोन। शहर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भाजपा अपने मंत्री के दिमाग का इलाज कराओ। कैलाश ने मुख्यमंत्री बनने के लिए हवन कराए, महिलाओं के कपड़े तक पहन लिए, फिर भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। अभी मां दुर्गा का पर्व चल रहा है, यहां मां-बेटियों का सम्मान करते हैं, ऐसे में सरकार का मंत्री मानसिक संतुलन खो चुका है। राहुल गांधी और प्रियंका पर टिप्पणी करता है, सभी बहनों से आग्रह करता हूं, इसका जगह-जगह पुतला फूंकना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहता हूं हर चौराहे पर कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंको। पूर्व मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा ये गंदा मंत्री, अपना मानसिक संतुलन खो चुका है।
खरगोन जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत सम्मेलन और रैली के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश को आड़े हाथ लिया। पटवारी ने कहा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फूंका, जीतू पटवारी ने कहा भाजपा अपने मंत्री के दिमाग का इलाज कराओ, कैलाश ने मुख्य मंत्री बनने के लिए हवन कराए, महिलाओं के कपड़े तक पहन लिए, फिर भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, अभी मां दुर्गा का पर्व चल रहा है, यहां मां-बेटियों का सम्मान करते हैं, ऐसे में सरकार का मंत्री मानसिक संतुलन खो चुका है राहुल गांधी और प्रियंका पर टिप्पणी करता है। सभी बहनों से आग्रह करता हूं, इसका पुतला फूंकना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहता हूं हर चौराहे पर कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंको।
