Sat. Mar 7th, 2026

ड्यूटी के दौरान भीकनगांव एसडीएम की तबीयत बिगड़ी?

Oplus_16777216

खरगोन। जिले के भीकनगांव में वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद चुनाव के बाद मोहर्रम जुलूस के दौरान भीकनगांव एसडीएम आकांक्षा अग्रवाल की अचानक तबीयत बिगड़ी। मचा हड़कंप। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डा. विजय वर्मा, डा. हिमांशु अग्रवाल सहित वरिष्ठ डाक्टर अनिल जैन कर रहे हैं मेडिकल चेकअप। निर्वाचन ड्यूटी उपरांत मुहर्रम के जुलुस के दौरान बिगड़ी तबीयत। एसडीएम का थाने के समीप निजी आवास पर चल रहा इलाज। उल्लेखनीय है भीकनगांव नगर के वार्ड क्रमांक 5 पार्षद पद के लिए मतदान हुआ। इसकी व्यवस्था में सुबह से ही एसडीएम आकांक्षा अग्रवाल जुटी रहीं। इसके बाद मोहर्रम जुलूस व्यवस्था के लिए कमान संभाल रहीं थीं। एक्जर्शन के कारण अचानक एसडीएम की तबीयत बिगड़ी। जैसे ही अफसरों को सूचना मिली महिला पुलिस उन्हें उनके निवास तक ले गए। यहां डॉक्टर बीएमओ वर्मा सहित अन्य तीन डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटे हैं। 

Related Post