खरगोन। जिला मुख्यालय पर यूरिया खाद के लिए भीषण मारामारी मची है। पुलिस के साए में खाद वितरण हो रहा है। रातभर खाद वितरण केंद्र की खिड़की के बाहर महिलाएं, स्टूडेंट और किसान लाइन लगाकर खड़े रहे। सैकडों किसानों की लाइन लगी। डीएम को सूचना मिलने पर एसडीएम बीएस कलेश भेजा, एसडीएम ने खुद किसानों को लाइन में लगवाया फिर एक की बजाय दो काउंटर और शुरू कराए। जिम्मेदार मप्र राज्य विपणन केंद्र प्रभारी श्रीवास्तव और कृषि अधिकारी दोपहर तक पहुंचे। एसडीएम पहुंचे भीड़ के बीच, 3 घंटे तक समझाते रहे लोगों को। कई पुलिस जवानों की मौजूदगी में बंट रहा खाद।
किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा लेकिन किसानों को खाद के लिए खरगोन मुख्यालय पर ही संघर्ष करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ की घोर लापरवाही के कारण मजबूर किसान एक दिन पहले पहुंचकर लाइन लगा रहे। पावतियों को पत्थर के नीचे दबाकर सैकड़ों किसान अपना नंबर आने का इंतजार एक-दो घंटे नहीं बल्कि 24 घंटे से ज्यादा कर रहे हैं। एक दिन पहले शाम 6-7 बजे से ही विपणन संघ के कार्यालय के वितरण केंद्र के बाहर खिड़की के खुलने का इंतजार में लाइन में लग जाते हैं। मंगलवार की शाम से परिवार सहित लाइन में लगे किसान किसानों को सुबह 11 बजे तक खाद वितरण नहीं हो सका तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले की सूचना कलेक्टर भव्या मित्तल को मिलने पर उन्होंने तत्काल एसडीएम बीएस कलेश को भेजा। दोपहर 12 तक ना तो राज्य विपणन संघ के अधिकारी श्रीवास्तव और ना ही कृषि विभाग के अधिकारी पहुंचे।
सुरक्षा गार्ड के साथ एसडीएम लाइन लगवाते नजर आए-
खरगोन एसडीएम कलेश जैसे ही उमरखली रोड़ स्थित वितरण केंद्र पहुंचे उन्होंने वितरण केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा। यहां पर एक ही खिड़की पर किसानों को उनकी पावती(खसरा खाता नकल) पर खाद दिया जा रहा था। इस पर एसडीएम ने तत्काल दूसरी खिड़की से वितरण चालू करने के लिए कहा। खिड़की के बाहर मंगलवार की शाम से लगे लाइन में लगे किसानों और महिलाओं को पहले समझे दी गई इसके बाद एसडीएम साहब अपने सुरक्षा गार्ड के साथ खुद ही किसानों को लाइन में लगे की समझाइए देने और नंबर से आने की बात कहने लगे। एक नहीं सैकड़ो किसानों को एसडीएम ने समझाया इसके बाद दूसरा काउंटर शुरू कर और तीसरी काउंटर के टोकन के लिए कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया।
दोपहर में पुलिस के साए में बैठना शुरू हुआ खाद-
जब किसानों की भीड़ बढ़ती गई और वितरण केंद्र की लाइन बार-बार अवस्थित होने पर एसडीएम क्लेश ने कोतवाली से पुलिस जवान बुलाए। एसडीएम, कृषि अधिकारी के सामने पुलिस के साए में खाद वितरण शुरू हुआ। मैदान पर एक तीसरा स्थान टोकन के लिए शुरू किया गया यहां जिले भर के किसानों की भीड़ के चलते 4 से 5 जवान लगाने पड़े।
स्कूल छोड़कर पिता के साथ एक दिन पहले से लाइन में लगा सातवीं का बच्चा-
जामली के निजी स्कूल में पढ़ने वाला सातवीं का छात्र भावसिंह अपने पिता के साथ मंगलवार के शाम से दोपहर तक खाद लेने के लिए लाइन में लगा था। उसका कहना है खाद लेने के कारण स्कूल नहीं गया। कई छात्राएं भी कॉलेज और स्कूल छोड़कर अपने किस माता-पिता के साथ खाद लेने के लिए लाइन में लगे थे।
चाय पीने गए और किसी ने जला दी किसानों की पावतियां-
उमरिया से आए किसान राहुल का कहना है हम रात में यहां लाइन में लगे थे चाय पीने के लिए पास में गए थे आकर देखा तो हमारी करीब आठ किसने की पावतियां किसी ने जला दी थी अब पार्टी हमारे पास नहीं है तो खाद कैसे लेकर जाएंगे।
खरगोन एसडीएम बीएस कलेश का कहना है खाद को लेकर काफी लोग रात से लाइन में लगे हैं। खाद के लिए यहां रात्रि में भी किसानों ने विश्राम किया है। कल 200 किसानों को टोकन दिए थे। सुबह से लोग खाद लेने के लिए लाइन में लगे हैं। खाद वितरण के लिए दो काउंटर कर दिए गए हैं। कुछ किसान ऐसे थे जिनके पास टोकन नहीं था, उनकी मांग थी कि टोकन के लिए व्यवस्था की जाए। हमने तीसरा काउंटर और शुरू किया है, जहां टोकन दिए जा रहे हैं।
3 से 5 बोरी ही मिल रही-
काकरिया की महिला किसान मुन्नी बाई का कहना है हम कल रात 9 बजे से लगे हैं। अब तक खाद नहीं मिल रहा है। हम सारा कामकाज छोड़कर यहां लाइन में लगे हैं। 3 और 5 बोरी मिल रहा है और खेती ज्यादा है।
