खरगोन शहर आवारा कुत्तों का आतंक। एक दो नहीं पूरे एक दर्जन से अधिक बच्चों को आवारा कुत्तों ने शिकार बनाया और नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं। सात बच्चों की तो जान पर बन आई है। जिला मुख्यालय पर ही ये हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है? बच्चों के सिर और चेहरे पर आए टांके, सात बच्चे और एक युवक गंभीर रूप से घायल। शहर में दहशत और रोष। दो मोहल्ले में आवारा कुत्तों ने किया हमला। जिला अस्पताल पहुंचे आठ। इलाज जारी।
खरगोन शहर की कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर और दशहरे मैदान पर आवारा कुत्तों ने अचानक बच्चों पर हमला कर दिया एक दो नहीं एक दर्जन से अधिक बच्चों पर कुत्तों ने चेहरे और सिर पर बुरी तरह काटा। इस दौरान एक युवक भी कुत्तों का शिकार बन गया। किसी तरह पलकों ने बच्चों को कुत्तों से छोड़ा और तत्काल जिला अस्पताल की ओर भागे। जिला अस्पताल में करीब सात गंभीर बच्चों सहित एक युवक का इलाज जारी है। शेष बच्चों को निजी अस्पताल में लेकर ले जाया गया।
बच्चों को बुरी तरह काटा-
जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर पंकज महाजन का कहना है जानकारी के अनुसार 12 से 15 बच्चों को कुत्तों ने काटा है। इनमें से सात बच्चे और एक पुरुष का यहां पर इलाज जारी है। संजय नगर और दशहरा मैदान के आसपास की घटना है। बच्चों को चेहरे पर और सिर पर अधिक काटा है। बच्चों को गंभीर रूप से काटा है, इससे उन्हें टांके लगाने पड़े हैं। बच्चे भी स्टेबल है ऑब्जर्वेशन में उन्हें रखा गया है।
मेरी दोनों बेटियों को काटा-
पीड़ित बच्चों की मां मुस्कान का कहना है मोहल्ले में सभी बच्चों को कुत्तों ने काटा है बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं। बड़ों को भी काट लिया है 7-8 बच्चे थे और 5-6 बड़ों को भी काटा है। मेरी दो बेटियां हैं दोनों को काट लिया है।
