खरगोन। जिले के बड़वाह में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया खान ने ओवैसी और कांग्रेस पर बोला जबरदस्त हमला, वक्फ को लेकर कहा भारत के 22 करोड़ मुसलमान पाकिस्तानी मुखबिर ओवेसी के साथ बिल्कुल नहीं है, लोकतंत्र के मंदिर सर्वोच्च न्यायालय गए हो साबित कैसे करोगे, वक्फ बोर्ड ना तो अलकुरान में है, ना ही संविधान में है, नेहरू को कहा मामू और मुगलों का दलाल। कहां मुसलमान बेटियां बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं बनना चाहती। सुप्रीम कोर्ट के होते हुए इस देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आवश्यकता नहीं है। क्या पता अगले सत्र में इसे खत्म करने का बिल भी आ जाये। ये बात नाजिया ने अपने संबोधन और मीडिया से बात करते हुए में कही।
खरगोन जिला मुख्यालय से गरीब 80 किलोमीटर दूर बड़वाह में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस में भाजपा कार्यकर्ताओ ने वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओ की मौजूदगी में प्रत्येक बूथ पर मनाया भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट नाजिया ईलाही खान भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। कंवर कालोनी स्थित सार्वजनिक उद्यान में नाजिया खान ने अपने तीखे भाषण से वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने वाली कांग्रेस सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओ को आड़े हाथ लिया। नाजिया खान ने अपनी भाषण की शुरुआत और अंत जय श्री राम, हर-हर महादेव और भारत माता के जयकारे के साथ की। इस बीच अपनी फायरब्रांड स्पीच पर उपस्थितजनों को बार-बार ताली बजाने को मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा की स्वराज की सोच के साथ 6 अप्रेल 1980 को भाजपा की स्थापना की गई थी। सत्ता की लालच में जिन पार्टियों और लोगो ने भारत के टुकड़े किए है।उन गलतियों को भाजपा व प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ठीक कर रहे है।पहले मोदीजी ने 370 हटाया,सीएए लागू किया गया अब वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लाकर कांग्रेस की गलतियों को सुधारा जा रहा है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा की वक्फ बोर्ड लेंड लूटो माफिया है। अभी तो सिर्फ संशोधन बिल लाया गया है,क्या पता ताला लग जाए?क्या पता आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड में ताला लग जाए?क्योंकि यदि भारत में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित कानून है तो मुस्लिम समाज के लिए अलग लॉ बोर्ड की आवश्यकता नहीं है। इसे सभी धर्मो के लोगो को मानना चाहिए।कुछ लोग भारत के संविधान की अनुकूलता और चंद आर्टिकल का उपयोग करके वो संविधान का दुरूपयोग कर सकते है तो ये उनकी भूल है। सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का प्रचार प्रसार करे।
कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए क्या बोल गई नाजिया-
नाजिया खान ने भाषण के दौरान कहा क्या है कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति। कहीं ना कहीं मुगलों की गोद में बैठना, जिन्ना के साथ बैठकर कर अश्लीलता का नंगा बाजार करना और गांधी से अपनी मनमानियां को मनवाना यही तो है कांग्रेस। हिंदुत्व वहीं दिखाई देता है जहां माथे पर तिलक हो। हमारे नेहरू मामू शेरवानी पहनकर कहीं से ये बता दिया करते थे कि वो पंडित नेहरू कम, नेहरू चाचा ज्यादा लगते हैं। वह जिंदा के दोस्त ज्यादा थे उन्होंने भारत का पुत्र कभी साबित नहीं किया। जिस तरह से वे शेरवानी पहनकर गुलाब का फूल पॉकेट में लगाकर, तो उनका परिचय होता था, कि वो मुगलों के दलाल हैं। उसी के खिलाफ भारत में भाजपा ने 53 साल में ये बताया कि भारत मां का परिचय क्या है। भारत को हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया खान ने कहा मैं आपको बताऊं अगर वक्फ बोर्ड इस्लाम का पार्ट होता तो असदुद्दीन ओवैसी लोकतंत्र के मंदिर में कुरान की आयते पढ़ता, जिसमें वक्फ के बारे में लिखा होता। क्या संविधान के आर्टिकल में वो जरूर बताता जिसमें वक्फ बोर्ड के लिए कुछ लिखा हो। दूसरी बात ये है कि जंतर मंतर पर ये लोग जब बैठे थे तो रमजान का सबसे पवित्र माह माना जाता है, इस्लामिक दिन को उन्होंने सियासाती दिन बनाया तभी से ये बात साफ हो चुकी थी कि भारत का 22 करोड़ मुसलमान पाकिस्तानी मुखबिर असुद्दीन ओवेसी के साथ बिल्कुल नहीं है, 5000 से कम मुसलमान जब वहां बैठे तो इससे साबित हो गया कि भारत के जो पढ़े लिखे समझदार और गरीब पसमांदा मुसलमान आदरणीय प्रधानमंत्री के वक्फ बोर्ड के बिल के समर्थन में है।